Skip to main content

Sapno ki Dagar - The path of dreams

लिखने को शब्द नहीं |
गाने को गीत नहीं ||
गिनने को तारे है  |
करने को बातें है ||

कहना कुछ चाहा था |
खामोश ही रह गया ||
बरसी कुछ आँखे यूँ |
होश भी बह गया ||

पत्थर के सपनो पे |
शीशे से हौसले ||
हिम्मत तो है जवाँ |
आ लड़ के देख लें ||

रुकना नहीं थामना नहीं |
कदमो को बढ़ाना है ||
फासले काम हो न हो |
मंज़िलों को पाना है ||

आ मिल मुझे, चल मेरे संग |
तुझे लें चलूँ, लहरों पे मैं ||
कभी देख लें एहसास कर |
सागर में कितना जोश है ||

मैं को बदल, कुछ कर गुज़र |
बदले गा एक दिन दुनिया भी ||
रख सब्र और उम्मीद भी |
पायेगा सपनो की डगर ||

Comments